Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भूली के पास 24 घंटे में दूसरी बार धंसी आठ लेन सड़क

धनबाद 24 घंटे में दूसरी बार बुधवार को आठ लेन सड़क धंस गई। एक दिन पहले भूली झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक की ओर जाने वाली सड़क धंसी थी। एक दिन बाद भूली से आगे धारजोरी बस्ती के सामने फिर से सड़क धंस गई।

भूली के पास 24 घंटे में दूसरी बार धंसी आठ लेन सड़क

धनबाद : 24 घंटे में दूसरी बार बुधवार को आठ लेन सड़क धंस गई। एक दिन पहले भूली झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक की ओर जाने वाली सड़क धंसी थी। एक दिन बाद भूली से आगे धारजोरी बस्ती के सामने फिर से सड़क धंस गई। लगातार सड़क धंसने से गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

निम्न स्तर की क्वालिटी की वजह से सड़क बार-बार धंस रही है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर बनाई गई सड़क शहर की लाइफलाइन साबित हो रही थी। इस बीच सड़क बार-बार धंसने से यह लोगों के लिए खतरनाक बन गई है। बुधवार की शाम चार बजे झारखंड मोड़ से आगे धारजोरी बस्ती के अपोजिट सड़क धंस गई।

मंगलवार को धंसी सड़क की मरम्मत शुरू ही हुई थी कि 500 मीटर दूर सड़क फिर से धंस गई। सड़क बनाने वाली कंपनी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने अबतक मरम्मत शुरू नहीं की है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की डाली से गड्ढे को घेर दिया है। जहां धंसी है सड़क, वहां खराब पड़ी है लाइट: आठ लेन सड़क जहां-जहां धंसी है,

वहां स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। रात के अंधेरे में हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। भूली के झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक सड़क अंधेरे में डूबी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। फिलहाल, संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत की खानापूर्ति की जा रही है।

Related Articles

Back to top button