Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बने धनंजय कुमार सिंह, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार l

गिरिडीह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बने धनंजय कुमार सिंह, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की आवाज को आगे बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। आगे उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद स्वर्गीय तिलकधारी प्रसाद सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छह दशक तक कांग्रेस पार्टी की निस्वार्थ भाव से सेवा की थी और वे उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

धनंजय सिंह इससे पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कमेटी में मंत्री तथा कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button