Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिहारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय रेल में पॉइंट्समैन के रूप में पूर्व सैनिकों की तैनाती हेतु एमओयू करने वाला रेल मंडल बना आगरा

मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आगरा रेल मंडल, उत्तर मध्य रेलवे एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) लखनऊ के मध्य आज दिनांक 14.01.2026 को एक महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

भारतीय रेल में पॉइंट्समैन के रूप में पूर्व सैनिकों की तैनाती हेतु एमओयू करने वाला रेल मंडल बना आगरा

आगरा रेल मंडल एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के बीच एमओयू संपन्न

पूर्व सैनिकों की सहभागिता से रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आगरा रेल मंडल, उत्तर मध्य रेलवे एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) लखनऊ के मध्य आज दिनांक 14.01.2026 को एक महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के अंतर्गत आगरा रेल मंडल के विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों को पॉइंट्समैन के रूप में नियोजित किया जाएगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत तैनाती आगरा रेल मंडल के अधिकार क्षेत्र में की जाएगी।

इस एमओयू के माध्यम से कुल 73 पॉइंट्समैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की प्रस्तावित तैनाती की जाएगी।
समझौता ज्ञापन पर आगरा रेल मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय श्री कुलदीप मीना ने हस्ताक्षर किए, जबकि आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से कर्नल अनुराग कुमार (सेवानिवृत्त) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता दोनों संगठनों के बीच दीर्घकालिक एवं फलदायी सहयोग की शुरुआत का प्रतीक है तथा इससे रेल परिचालन की संरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। पूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव एवं कर्तव्यनिष्ठा रेल संरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Back to top button