चलकुशा प्रखंड सभागार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर की गई बैठक।
चलकुशा प्रखंड सभागार में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।

चलकुशा प्रखंड सभागार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर की गई बैठक।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चलकुशा प्रखंड सभागार में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य सविता सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी शामिल हुए।

बैठक में बीडीओ के द्वारा कहा गया की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक होगा। जिसमें आवासीय, जाति, आय, मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, अबुआ स्वास्थ्य योजना, केसीसी, पैक्स सदस्य के लिए आवेदन सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सृजन रोजगार योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, झारखंड आंदोलनकारी के लिए आवेदन, वन पट्टा, हरा राशन कार्ड इत्यादि के लिए आवेदन लिया जाएगा।

साथ ही इस कार्यक्रम में धोती साड़ी लूंगी, कंबल एवं आवासीय जाति आय प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली बिल,राशन कार्ड का संशोधन, वन दा स्पॉट किया जाएगा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर खरगू पंचायत, 22 नवंबर सुदन पंचायत, 24 नवंबर मनैया पंचायत, 26 नवंबर अलगडीहा पंचायत, 28 नवंबर मसकेडीह पंचायत, 1 दिसंबर चलकुशा पंचायत, 3 दिसंबर सलैडीह पंचायत, 5 दिसंबर सेवाटांड़ पंचायत, 8 दिसंबर चौबे पंचायत चालकुशा प्रखंड के सभी पंचायत में निर्धारित तारीख को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप मुखिया सुखदेव यादव, प्रखंड कृषि सह खादआपूर्ति पदाधिकारी गणेश प्रजापति, डाक्टर मो. फिदाउला, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, विक्रमादित्य सिंह, रामजीत रजक, सीताराम पंडित,रामदेव यादव बीपीओ इकराम आलम जेएसएलपीएस बीपीएम मुरली कुमार बाल विकास परियोजना संयोजिका कुमारी संयुक्ता पंचायत सचिव सरफराज आलम, बाल गोविंद गिरी विद्युत विभाग बहादुर यादव एवं अंचल और प्रखंड के कर्मी बैठक में शामिल हुए।



