भाजपा प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी अधिकारी पर लगाया उनके और उनके परिवार पर सुपारी लेने का आरोप

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को गिरिडीह परिसदन भवन में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक करीबी अधिकारी पर उनके और उनके परिवार के नाम सुपारी लेने का आरोप लगाया. कहा कि वो लगातार हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे है तो अब हेमंत सरकार ने अपने एक करीबी अधिकारी को उनके खिलाफ सुपारी दे रखा है. ज़ब प्रतिपक्ष के नेता से मुख्यमंत्री के उस करीबी अधिकारी का नाम पूछा गया, तो मरांडी ने नाम बताने से इंकार करते हुए कहा वो अपना आशंका जता चुके है और अब केंद्रीय जांच एजेंसी को जांच करना है. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर झारखंड को लूटने का काम किया है।

शराब घोटाला से लेकर जमीन और खनन घोटाला समेत कई मुद्दों पर वो हेमंत सरकार को घेरते नजर आए। इधर प्रेशवार्ता के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, हरमीन्दर सिंह बग्गा और महिला मोर्चा कि संगीता सेठ आदि मौजूद थे।