विकसित भारत के अमृतकाल में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन
विकसित भारत के अमृतकाल में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन

विकसित भारत के अमृतकाल में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार द्वारा मंगलम माल के विक्रमादित्य क्लासेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में “प्रोफेशनल मीट” का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवरों — जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील आदि — से संवाद स्थापित करना और उन्हें भारत के विकास यात्रा में सहभागी बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विशेष रूप से शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर जो विकास की यात्रा चली है, वह दुनिया भर में भारत की एक नई पहचान बना रही है। इस ‘प्रोफेशनल मीट’ के माध्यम से हम समाज के जागरूक और दक्ष वर्ग से संवाद स्थापित कर उन्हें इस राष्ट्र निर्माण यात्रा का हिस्सा बनाना चाहते हैं।”
योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “झारखंड के हर जिले में, हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना हमारा संकल्प है। गिरिडीह में यह आयोजन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।
महादेव दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों — जनकल्याणकारी योजनाएं, भ्रष्टाचार पर प्रहार, आधारभूत संरचना का विकास, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह , जिला अध्यक्ष महादेव दुबे , जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुवे, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा एवं संदीप दंगाईच, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, भाज युमो जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, कवि राज , डॉ दीपक पांडा, डॉ मनीष, सीए राकेश, डॉ शशिभूषण, डॉ अशोक वर्मा, कैप्टेन अभिनव राज, प्रो राजीव तिवारी, शिक्षक वर्ग से प्रदीप कुमार, मैनेजर राय, गौरी शंकर सिंह, बासुदेव राम, धीरेंद्र कुमार, रामेश्वर पंडित, नितेश जैना, ऑल इंडिया मोबाइल एसोसिएशन के सचिव रवि रंजन, एडवोकेट राजीव सिन्हा, एडवोकेट चुन्नू कांत , एडवोकेट मनोज जी , एडवोकेट सुभाष सिन्हा, प्रोफ मुकेश साहा, प्रो विनीता कुमारी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनोज जालान, आशीष सिंह, हर्ष वैषकियार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे ।


