निरसा जे एफ सी गोगना क्लब के द्वारा मैथन सिथत गोगना फुटबॉल मैदान में वनडे नौक आउट फुटबॉल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
निरसा जे एफ सी गोगना क्लब के द्वारा मैथन सिथत गोगना फुटबॉल मैदान में वनडे नौक आउट फुटबॉल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

निरसा जे एफ सी गोगना क्लब के द्वारा मैथन सिथत गोगना फुटबॉल मैदान में वनडे नौक आउट फुटबॉल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
निरसा : निरसा जे एफ सी गोगना क्लब के द्वारा मैथन सिथत गोगना फुटबॉल मैदान में वनडे नौक आउट फुटबॉल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया । फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मो गुलाम कुरैशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और किक मारकर किए। इससे पहले दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस टूर्नामेंट में झारखंड- बंगाल के 16 टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल में जूनियर बंगाल टाइगर आसनसोल की टीम ने बोका पहाड़ी देवीआना की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 5–3 से से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता की टीम को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले पहला सेमीफाइनल वोका पहाड़ी की टीम ने कमलिया की टीम को 1–0 से हराया। वही दूसरा सेमीफाइनल जुनियर बंगाल टाइगर आसनसोल की टीम ने चितरंजन की टीम को 2—1 से हराया। इस तरह फाइनल में बंगाल टाइगर आसनसोल की टीम और बोका पहाड़ी टीम देवियाना की टीम फाइनल में पहुंचीं। और दोनों टीम के बीच एक घंटे तक चले खेल में कोई भी टीम गोल नहीं कर सका।

इसलिए पेनाल्टी सुट में जुनियर बंगाल टाइगर की टीम ने बोका पहाड़ी देवीआना की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5–3 से हराकर टॉफी पर कब्जा जमाया। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि फुटबॉल मैच में सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है ।हार जीत कोई मायने नहीं रखता है। कोई एक ही टीम विजेता होता है। सभी खिलाड़ीयों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आने वाले दिनों में सभी खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खेलकूद से अनुशासन के साथ-साथ भाईचारा पाठ पढ़ाया जाता है। मौके पर कांग्रेसी नेत्री अनुपमा सिंह, जिला परिषद सदस्य मो गुलाम कुरैशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य दुर्गा दास मुखिया बबलू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मोती हेंब्रम, पूर्व मुखिया साहेब लाल हांसदा, सुनिल मरांडी, बिना लाल बासकी, उमेश सोरेन, निरंजन मुर्मू,बिजय बासकी, नकुल मुर्मू, बजरंग मुर्मू सहित जे एफ सी क्लब गोगना के सदस्य उपस्थित थे।
चित्र परिचय —00 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
00— खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अति



