भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरी, इसरी बस स्टैंड,पोरदाग समेत अन्य इलाकों में चुनावी सभा को संबोधित किया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: डूमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरी, इसरी बस स्टैंड,पोरदाग समेत अन्य इलाकों में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान रघुवर दास ने जेएमएम और कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा। कहा की झारखंड की जनता हेमंत सोरेन की सरकार से त्रस्त आ चुकी है। इसलिए बदलाव चाहती है। उन्होंने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के जनता से अपील करते हुए कहा कि 5 सितंबर को अपना आशीर्वाद एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में दें। रघुवर दास ने कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि सरकार के मंत्री अपना काम छोड़कर डुमरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार कर रहे हैं इसका कारण यह है कि इन्होंने बीते 4 वर्षों में विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। यह सरकार यदि थोड़ी सी भी काम की रहती तो आज चुनावी सभा नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार बनी है तब से लूट हत्या डकैती बलात्कार जैसे मामले पनप उठा है।

हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहां की इन्होंने रांची में सेना की जमीन को लूटने तक नहीं छोड़ा। कहां की यदि हेमंत सोरेन सच्चे होते तो ईडी द्वारा भेजे गए समन में जरूर हाजिर होते। मौके पर प्रणव वर्मा, प्रशांत जायसवाल, अशोक उपाध्याय ,चुन्नु कांत ,सुनील पासवान, रण बहादुर पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।