हजारीबाग कांड के आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर प्रेस प्रेस वार्ता के माध्यम से झामुमो पोटका प्रखंड का विरोध, नेताओं ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग।
झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है।

हजारीबाग कांड के आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर प्रेस प्रेस वार्ता के माध्यम से झामुमो पोटका प्रखंड का विरोध, नेताओं ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है। शुक्रवार को हाता स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता माध्यम से पार्टी नेताओं ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रेसवार्ता में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद एवं प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और असली आरोपियों को सामने लाया, जो सराहनीय है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा ऐसे तत्वों को संरक्षण देकर राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जाती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है, जिससे वह बौखलाहट में इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।प्रेसवार्ता में पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, त्रिलोचन टुडू, चक्रधर महतो, श्याम चरण सरदार, फलिंदर गोप, गुड्डू पाल, हराधन मुंडा, सालखान हेंब्रम, बापी गोप, पुतुल सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




