भाकपा माले के धनबाद जिला कमिटि की बैठक 14 अक्टूवर को बाघमारा के पांडेयडिह में हुई।
भाकपा माले के धनबाद जिला कमिटि की बैठक 14 अक्टूवर को बाघमारा के पांडेयडिह में हुई।

भाकपा माले के धनबाद जिला कमिटि की बैठक 14 अक्टूवर को बाघमारा के पांडेयडिह में हुई।
धनबाद: मलय गोप
धनबाद: भाकपा माले के धनबाद जिला कमिटि की बैठक 14 अक्टूवर को बाघमारा के पांडेयडिह में हुई।बैठक में मुख्य रूप से माले के केंद्रीय कमिटि के सदस्य सह धनबाद जिला प्रभारी काॅमरेड जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे।बैठक में भाकपा माले के 11 वां महाधिवेशन की तैयारी पर बातचीत हुई जो 15-20 फरवरी 2023 में बिहार के राजधानी पटना में होने है।मौके पर उपस्थित केन्द्रीय कमिटि के सदस्य सह धनबाद जिला प्रभारी काॅमरेड जनार्दन प्रसाद ने कहा कि पार्टी के महाधिवेशन ऐसे समय में हो रही

है,जब देश में भाजपा के मोदी शासन है और देश में नफरत के राजनीतिक के बल पर संविधान व लोकतंत्र को कमजोर कर फासीवाद लाना चाहती है।इसे रोकने के लिए 2024 के चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टियों की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है।इसलिए महाधिवेशन से पहले पूरी पार्टी कतारों,जनसंगठनों को पूरी ताकत लगा देनी है और आने समय में भाजपा सरकार को दिल्ली के तख्त से उतार देना है।
बैठक में जिला सचिव कार्तिक प्रसाद,नागेन्द्र कुमार,कृष्णा सिंह,मनोरंजन मलिक,नकुलदेव सिंह,बालदेव वर्मा,हरेन्द्र सिंह, भजोहरी महतो,गणेश महतो, अजरानी निशानी उपस्थित थे।

