भाई बहन का प्यार , आइलेक्स के छात्राओं ने जवानों के हाथों में बाँधी रक्षासूत्र….
भाई बहन का प्यार , आइलेक्स के छात्राओं ने जवानों के हाथों में बाँधी रक्षासूत्र....

भाई बहन का प्यार , आइलेक्स के छात्राओं ने जवानों के हाथों में बाँधी रक्षासूत्र….

बरही से शोएब अख्तर
हज़ारीबाग: बरही प्रखंड अंतर्गत पंचमाधव स्थित आइलेक्स प्लस टू स्कूल के छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन व आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्कूल के नवमी व दशमी के छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य शैलेश कुमार के अगुवाई में स्कूल के पचास छात्राओं की टोली बरही स्थित 203 कोबरा बटालियन में पहुची।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अपने हाथों से बनाई गई ग्रीटिंग कार्ड और राखी अपने हाथों से मौजूद जवानों को बांधी और ग्रीटिंग कार्ड भेंट करते हुए लंबी उम्र की प्राथना करते हुए जवानों से आर्शीवाद प्राप्त की। वहीं जवानों ने भी अपनी बहनों को आर्शीवाद देते हुए उपहार भेंट किये। 203 कोबरा बटालियन के हालदार केके ठाकुर ने बहनों के लिए पांच हज़ार रुपये उपहार स्वरूप भेंट किये। मौके पर 203 कोबरा के सब इंटपेक्टर पंकज यादव ने कार्यक्रम में पहुँचे शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्राओं को कोबरा प्रांगण क्षेत्र में भ्रमण करा कर जानकारी दिए। मौके पर प्राचार्य शैलेश कुमार ने बताया कि देश की रक्षा जवान करते है जिसके कारण हम चैन से सो सकते है जवान अपने घर परिवार से दूर देश की रक्षा करते है।

हमे भी उनके सुख दुख का हिस्सेदार बनना चाहिए, जवान हमारे भाई है हम उनके परिवार का हिस्सा है। साथ ही बताया कि इस कार्यक्रम से छात्राओं में काफी खुशी का माहौल है मौके पर शिक्षक रवि कुमार, संजीव कुमार,अंजलि कुमारी व छात्राओं में अनू भारती, लावण्या पांडे, खुशी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, खुशी केसरी,पायल कुमारी, सुधा कुमारी, प्रिया कुमारी, अफसा नाज, प्रीति कुमारी, दिव्या कुमारी आदि मौजूद थी।



