गिरिडीह पुलिस अधीक्षक सहित प्रदेश के 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करेगी सरकार
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक सहित प्रदेश के 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करेगी सरकार

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक सहित प्रदेश के 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करेगी सरकार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: एसपी डॉ विमल कुमार सहित राज्यभर के 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य की हेमंत सरकार ने सम्मानित करने की घोषणा की है. जिसमें गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के नाम का चयन आम जनता के प्रति सजग और आपराधिक मामले के त्वरित निष्पादन के लिए सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक के लिए हुआ है.
आपको बता दें, बीते दिन 15 जुलाई 2025 यानी कि मंगलवार को झारखंड सरकार के गृह, कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है. जिसमें सम्मानित किए जाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के नामों की लिस्ट जारी की गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक,

विशिष्ट सेवा के लिए 3 पुलिस अधिकारियों को झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए 6 पुलिस अधिकारियों-जवानों को झारखंड मुख्यमंत्री पदक जबकि सराहनीय सेवा के लिए 31 अधिकारियों और जवानों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.




