Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

भरतनाट्यम निर्तीक जैसी अवतरित हुई 5 साल की श्रीनिका चौधरी

भरतनाट्यम निर्तीक जैसी अवतरित हुई 5 साल की श्रीनिका चौधरी

भरतनाट्यम निर्तीक जैसी अवतरित हुई 5 साल की श्रीनिका चौधरी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : स्मार्ट ड्रीम अकैडमी के द्वारा भरतनाट्यम का मेकअप का कंपटीशन कराया गया I इस संस्थान कि संचालक प्रीति भास्कर ने बहुत ही सुंदर तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया I

बहुत सारे बच्चों ने इसमें अपनी भागीदारी की और गिरिडीह शहर के बच्चों का एक नया रूप रंग देखने को मिला I इस कार्यक्रमक में मां ने अपनी बेटी को खुद से सजाया और तैयार किया जिसके फल स्वरुप कार्यक्रम का माहौल बहुत ही मार्मिक था और मां और बेटी का रिश्ता निखार के सामने आया I

अनुज्ञा, आध्या, मधु, श्रीनिका एवं अन्य कई सारे बच्चों ने पार्टिसिपेट किया I

 

इस कंपटीशन मैं 45 मिनट में उपस्थित सभी मां को अपने-अपने बेटियों को तैयार करना था जिसमें श्रीनिका चौधरी सबसे पहले बिल्कुल सही तरीके से तैयार होकर सामने आई I

 

इस कार्यक्रम में सबो की चहीति और स्मार्ट ड्रीम अकैडमी की स्टूडेंट श्रीनिका चौधरी जो की गिरिडीह के शिवपुरी कॉलोनी में रहती है सबने बहुत सराहा और जो भरतनाट्यम स्टेज परफॉर्मेंस के लिए बच्चे जिस तरीके से तैयार होते हैं बिल्कुल उसी तरीके से यह बच्ची सामने आई।

 

वहां पर मौजूद जितने भी प्रतियोगिता में शामिल बच्चे थे सभी को सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट का वितरण किया गया I

आयोजन करता प्रीति भास्कर ने कहा की स्मार्ट ड्रीम एकेडमी इस तरह का आयोजन गिरिडीह के बच्चों के लिए हमेशा करते रही है और आगे भविष्य में भी करती रहेगी I उन्होंने गिरिडीह की जनता से भी अपील की कि अपने बच्चों के हुनर को निखार के सामने आने दे जिसमें वह हर तरह से बच्चों के लिए मददगार साबित होंगी

Related Articles

Back to top button