बोडो स्थित जीडी बागेडिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बोडो स्थित जीडी बागेडिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बोडो स्थित जीडी बागेडिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बोडो स्थित जीडी बागेडिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वर्षा भारती द्वारा झंडोतोल्लन किया गया । इसके अलावा महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अजय बागेडिया, सचिव श्रीमती संगीता बागेडिया ,श्री आलोक मिश्रा, श्री निल रतन खेतान आदि विशिष्ट अतिथिगढ़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन एवं स्वागत गीत द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गणेश वंदना, देशभक्ति गीत,नृत्य संथाली व नागपुरी नृत्य ,योग नाटक इत्यादि द्वारा समा बांधा ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा भारती ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त किया 76 वर्ष हो गए अब आवश्यकता है विकासशील भारत में अपनी जिम्मेदारियां निभाने की। श्री आलोक मिश्रा ने कहा कि भारत एक भूखंड नहीं बल्कि हम सभी भारतीयों से ही भारत का निर्माण हुआ है ,अतः सभी को भारत के विकास में अपना योगदान देना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज भारत में कौशल विकास पर जोर देना होगा जिससे शिक्षकों की भूमिका अहम है। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती वंदना चौरसिया द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका रजनी कुमारी, माधुरी कुमारी बिना झा, गुलाफसा अख्तर ,आशा मिंस प्राध्यापक अरघो चटर्जी, मृत्युंजय मिश्रा ,आशीष कुमार, अरविंद कुमार, योगेश्वर उपाध्याय, अशोक पटेल ,आनंद पांडे ,अर्णव सामंता, अमित कुमार, पंकज गुछैत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्र 2021-23 एवं 22 _24 के सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राओं की अहम भूमिका रही।

इसके अलावा जीडी बगड़िया नर्सिंग महाविद्यालय एवं जीडी बागेडिया मॉडर्न स्कूल में भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नर्सिंग कॉलेज में झंडातोलन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा द्वारा एवं विद्यालय में श्री आलोक मिश्रा द्वारा किया गया इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य ज्ञान योग नृत्य आदि तरह-तरह के मन मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की अहम भूमिका रही।



