कुशवाहा समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान लव कुश की जयंती
गिरिडीह, कुशवाह समाज के आराध्य देव भगवान लव-कुश की जयंती रविवार को कुशवाहा छात्रावास में धूमधाम से मनाई गई

कुशवाहा समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान लव कुश की जयंती
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, कुशवाह समाज के आराध्य देव भगवान लव-कुश की जयंती रविवार को कुशवाहा छात्रावास में धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत पूजन हवन और अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कुशवाहा संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक महतो ने ध्वजारोहण किया और मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद, जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा सहित अन्य ने जननायक रितलाल प्रसाद वर्मा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

संघ के लोगों ने अपने पूर्वज लव कुश, भगवान् बुद्ध,सावित्री बाई फुले, डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा, जननायक रितलाल प्रसाद वर्मा और पूर्व सांसद टेकलाल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने स्वागत गीत गाकर सभी लोगों का अभिनंदन किया और संघ के लोगों ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया।

समारोह में जिले भर से कुशवाह समाज के लोग सहित महिलाएं, बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भगवान लव-कुश की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। प्रसादी वितरण और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज के बरिष्ठ और युवाओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान नये होमियोपैथी डॉ ऋषि ऋषभ और नीट क्वालीफाई शुभम कुमार, आयुष वर्मा, सोमेश् रंजन, निशांत शेखर, सत्य रतन, विक्रम कुमार सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के मुख्य संरक्षक पूरन महतो, जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद, महामन्त्री ओमप्रकाश महतो, कोषाध्यक्ष डॉ कुलदीप नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर व मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, जिला महिला प्रमुख प्रीति भास्कर, जिला युवा प्रमुख दीपक वर्मा, सागठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद वर्मा उर्फ बैजू, सलाहकार समिति सदस्य मनोज वर्मा, अर्जुन प्रसाद वर्मा, रामदेव प्रसाद वर्मा, विनय कुमार सिंह , लकवा रोग विशेषज्ञ डॉ शशिभूषण प्रसाद और बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग शामिल हुए।



