Breaking Newsझारखण्ड

बैंक ऑफ इंडिया ने स्वच्छता पखवाड़ा का किया शुरुआत

हजारीबाग :प्रधान कार्यालय के दिशा – निर्देशों के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय , हजारीबाग में 18 जनवरी से स्वच्छता पखवाड़ा मनाने की शुरुआत हो चुकी है ,जो 1 फ़रवरी तक चलेगी ।इस पखवाड़े में हर रोज नई गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में कल सुबह आंचलिक कार्यालय ,हजारीबाग के प्रांगण एवं आसपास के गलियों एवं सड़कों की साफ – सफाई बैंक के कर्मचारियों द्वारा की गयी। इसमें बैंक के सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। आंचलिक प्रबन्धक वी वी कृष्ण किशोर ने बैंक के सभी स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता कि शुरुआत पहले अपने घर से होनी चाहिए । जब शुरुआत खुद से होगी तो अधिक प्रभावी होगी।साथ ही बैंक कर्मियों के द्वारा लोगों से घरों एवं कार्यालयों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गयी।

Related Articles

Back to top button