Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया ।

हजारीबाग पुलिस द्वारा 03-06-26 की रात्रि जिले में महिलाओं से संबंधित अपराध मामले पोक्सो में दर्ज कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटीयों / अभियुक्तों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष समकालीन /छापामारी अभियान चलाया गया है l

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया ।

हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस द्वारा 03-06-26 की रात्रि जिले में महिलाओं से संबंधित अपराध मामले पोक्सो में दर्ज कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटीयों / अभियुक्तों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष समकालीन /छापामारी अभियान चलाया गया है l

उक्त अभियान में जिले से थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल 29 टीम गठित की गई थी l
उक्त गठित टीम में लगभग 87 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था l

उपरोक्त सभी टीमों के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 31 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया l 31 वारंट एवं कुर्की को निष्पादित किया गया

उल्लेखनीय है कि आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई आपराधिक तत्व के लोग जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं उनकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l

Related Articles

Back to top button