Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

बी एन एस डी ए वी में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया

बी एन एस डी ए वी में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया

  • बी एन एस डी ए वी में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

  गिरिडीह: बी एन एस डी ए वी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

फैंसी ड्रेस गायन नृत्य अंत्याक्षरी मिमिक्री सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

जहां फैंसी ड्रेस में छात्रों ने पं जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह झांसी की रानी, श्रवण कुमार, हनुमान, सैनिक, डॉक्टर प्रिंसेस आदि की वेशभूषा पहने रैंप वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया तो वहीं अपने नृत्य, गायन, कविता वाचन, अंत्याक्षरी, मिमिक्री के अद्भुत प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाए देते हुए बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button