बिरनी में सात घरों में लगी आग 40 लाख का हुआ नुकसान ग्रामीणों के बाद अग्निशमन ने आग पर पाया काबू
गिरिडीह के बिरनी के भ्रकट्टा ओपी इलाके के तुलाडीह गांव में देर रात दस बजे कड़ी गर्मी का कहर देखने को मिला। जब गांव के ही एक घर में आग लगा।

बिरनी में सात घरों में लगी आग 40 लाख का हुआ नुकसान
ग्रामीणों के बाद अग्निशमन ने आग पर पाया काबू
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के बिरनी के भ्रकट्टा ओपी इलाके के तुलाडीह गांव में देर रात दस बजे कड़ी गर्मी का कहर देखने को मिला। जब गांव के ही एक घर में आग लगा। उसके बाद भीषण आग की लपटे फैलती गई, और पल भर में गांव के ही वासुदेव ठाकुर, शक्ति ठाकुर, मुरली ठाकुर, नागो ठाकुर बंगाली ठाकुर सुदामा ठाकुर और अर्जुन ठाकुर के घर में आग लग गया।

इस दौरान वासुदेव ठाकुर के घर के किरायेदार विनय राम में घर में भी आग लगा। आग लगने के कारण ही विनय राम के घर में रखा करीब दो लाख के समान जलकर राख हो गए। जबकि छह घरों में लगी आग से करीब 40 लाख का नुकसान हो गया। इस दौरान आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी, और सात घरों में फैले भयावह आग को देख कर ग्रामीणों की हालात भी खराब हो गई।

ग्रामीण इस दौरान पास में रखे पानी से आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन ग्रामीणों को असफलता ही हाथ लगी, लिहाज़ा, धनवार अग्नि शमन कर्मियों की काल किया गया।

कुछ पलो में अग्नि शमन की गाड़ी तुलाडीह पहुंची, और आग पर काबू पाने में जुट गई। पल भर में कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। गनीमत रहा कि इस भीषण आ गलगी कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि आ,ग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।




