बाइक सवार नाबालिग युवकों ने महिला को मारी ठोकर, इलाज के क्रम में महिला की मौत
बाइक सवार नाबालिग युवकों ने महिला को मारी ठोकर, इलाज के क्रम में महिला की मौत

बाइक सवार नाबालिग युवकों ने महिला को मारी ठोकर, इलाज के क्रम में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने सेंट्रलपिट में मुआवजा की मांग को लेकर किया सड़क जाम, भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर तैनात
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेन्ट्रलपिट में बीती रात बाइक सवार युवकों ने एक महिला को पीछे से ठोकर मार दिया. घटना के बाद उक्त महिला की इलाज के दौरान धनबाद में मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गयी. वंही घटना के बाद काफी संख्या में लोग सेंट्रलपिट पहुंच गए

और घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान सदलबल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गए है. हालांकि घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, माहौल को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है, वंही मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान इलाके में कैम्प किये हुए है.

घटना के बाबत बताया गया कि सेंट्रलपिट की रहने वाली सितिया देवी नामक महिला रात में पैदल घर की और जा रही थी. इसी दौरान कुछ नाबालिग बाइक सवार पीछे से उक्त महिला को ठोकर मार दिया जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन – फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जंहा से चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. जंहा इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.




