बस स्टैंड रोड़ स्थित जेएमएम पार्टी कार्यालय में सोमवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो की 32वी पुण्यतिथि मनाई गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बस स्टैंड रोड़ स्थित जेएमएम पार्टी कार्यालय में सोमवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो की 32वी पुण्यतिथि मनाई गई। जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले स्वर्गीय विनोद बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। बाद में इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। झारखंड आंदोलन के दौरान इनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सभी के साथ एक बैठक की गई।

इस बाबत जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया की मोर्चा के संस्थापक सदस्य महान समाजसेवी और शिक्षाविंद की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय में हम लोगों द्वारा मनाया गया। उन्होंने कहा कि विनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। झारखंड के लोग इन्हें कभी नहीं भूल सकते। ये तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कहा कि आज सभी को अपनी बात रखने की आजादी है। उन्होंने इस दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। मौके पर मोहम्मद अनवर मेहताब मिर्जा चांद रसीद तुना सिंह मोहम्मद असदुल्लाह एवम अन्य लोग मौजूद थे।