बरही की वर्षा का झारखंड महिला अंडर-19 टीम में चयन, बढ़ाया हजारीबाग का मान, सांसद मनीष जायसवाल ने दिया बधाई, कहा बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर हजारीबाग जिले की एक बेटी की उपलब्धि ने हजारीबाग जिले वासियों को खासा उत्साहित किया।

बरही की वर्षा का झारखंड महिला अंडर-19 टीम में चयन, बढ़ाया हजारीबाग का मान, सांसद मनीष जायसवाल ने दिया बधाई, कहा बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान
हजारीबाग : अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर हजारीबाग जिले की एक बेटी की उपलब्धि ने हजारीबाग जिले वासियों को खासा उत्साहित किया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बरही प्रखंड की युवा महिला क्रिकेटर वर्षा कुमारी का चयन झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वीरेंद्र कुमार की पुत्री वर्षा के चयन से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है।

वर्षा के चयन पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद सह एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्षा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। झारखंड टीम में हजारीबाग की बेटी का चयन जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

एचडीसीए अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि वर्षा का चयन संघ के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत और लगन ने यह उपलब्धि दिलाई है। सचिव बंटी तिवारी ने कहा कि जिले में क्रिकेट की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्षा आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर हजारीबाग और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

वर्षा के चयन को जिले में महिला क्रिकेट के लिए भी उत्साहवर्धक माना जा रहा है। उनकी सफलता से जिले की अन्य युवा महिला क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।




