उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों के साथ किया बैठक ।
उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों के साथ किया बैठक ।

उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों के साथ किया बैठक ।

गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें उनके द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण सतत अद्यतनिकरण कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले कार्यों , प्री रिवीजन एक्टिविटी एवं मतदाताओं का आधार से अधि प्रमाणन कार्यों की समीक्षा की गई l
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड वार मतदाता फोटो पहचान पत्र का आधार से अधि प्रमाणन कार्य की समीक्षा की गई जिले में निबंधित कुल 18 लाख 73 हजार 21 मतदाता में से 824985 मतदाताओं के द्वारा अपना अधि प्रमाणन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है l
उप निर्वाचन, पदाधिकारी ने बताया की सिमिलर डेमोग्राफिक एंट्री मामलों की समीक्षा की गई एवं बताया गया की ऐसे मामले जिसमें एक ही नाम, उम्र यादी 1 या 1 से अधिक मतदाताओं के मतदान कार्ड में हो उसका निराकरण किया जाना है l
बैठक में फोटो सिमिलर एंट्री समीक्षा की गई सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बीएलओ के द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान ही फोटो सिमिलर वाले मतदाताओं का भी सत्यापन कर ले एवं आवश्यकतानुसार इसका निराकरण अविलंब कर लिया जाए l

उप निर्वाचन, पदाधिकारी ने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं का नाम नियमित रूप से मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है l
उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया की अगर कोई दिव्यांग का नाम छूट गया हो तो उसे जोड़ना सुनिश्चित किया जाए l
उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रपत्र 6, 7, 8 से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए l
बैठक में अपर समाहर्ता गिरिडीह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे l


