Breaking Newsअपराधझारखण्ड

बरकट्ठा: सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर दस दुकानें सील —

बरकट्ठा: सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर दस दुकानें सील ---

बरकट्ठा/संवाददाता/ईश्वर यादव

बरकट्ठा: सोमवार को गुप्त सूचना पर बीडीओ कृति बाला लकड़ा के नेतृत्व पुलिस प्रशासन ने छापेमारी करते हुए आधे दर्जन से अधिक दुकानों को सील किया गया।बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह सह आंशिक लॉक डाउन के मद्देनजर सरकार द्वारा पारित दिशा निर्देश का उल्लंघन करते हुए वैसे दुकानों को खोला जा रहा है ,जिन्हें प्रोटोकॉल के तहत बंद रखने का निर्देश दिए गए है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन छापेमारी के दौरान न्यु राजु इलेक्ट्रॉनिक, मंडल वस्त्रालय,बाज़ार रॉड स्थित उमेश ट्रेडर्स ,न्यू तुलसी इलेक्ट्रॉनिक ,न्यू राजा इलेक्ट्रॉनिक,नवाजिश फुटवियर, शिवम शृंगार स्टोर, राजू सहेली स्टोर,बनारसी साड़ी स्टोर,अनिल कसेरा बर्तन दुकान समेत आधे दर्जन से अधिक दुकानों को सील किया गया।वहीं कोविड आपदा अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ किये जाने की प्रक्रिया चल रही है।मौके पर बीडीओ कृति बाला लकड़ा,सीओ निर्मल सोरेन,थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार महतो, एएसआई नवीन पांडेय,कनीय बीएफटी दिलीप कुमार दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button