फुटबॉल खेल में हर खिलाड़ियों को आगे आना चाहिए :– हर्ष अजमेरा।
हजारीबाग एथलेटिक संघ की बैठक हुई संपन्न।

हजारीबाग एथलेटिक संघ की बैठक हुई संपन्न।
फुटबॉल खेल में उत्कृष्ट करने वाले मोहम्मद फजल को किया गया सम्मानित।
फुटबॉल खेल में हर खिलाड़ियों को आगे आना चाहिए :– हर्ष अजमेरा।
हजारीबाग: सेवा सहयोग समिति के कार्यालय परिसर में हजारीबाग एथलेटिक संघ के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाज सेवी साहब हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता हर्ष अजमेरा के द्वारा किया गया। फुटबॉल खेल को लेकर गहन चिंतन किया गया। इसी बीच हजारीबाग के खुटरा के रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद फैजल बोकारो जिले में रहकर फुटबॉल खेल रहे हैं जिन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित अंडर 20 फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ में किया है मोहम्मद फैजल को इस उपलब्धि के लिए एथलेटिक संघ के द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने मोहम्मद फैजल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फुटबॉल खेल में हर खिलाड़ियों को आगे आना चाहिए। जल्दी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को सामने रख सके सामने रख सके। साथ ही बैठक में फुटबॉल खेल को लेकर गहन चिंतन किया गया है।

फुटबॉल विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। यह बहुत ही रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है जो आमतौर पर, दो टीमों के द्वारा युवाओं के आनंद और मनोरंजन के लिए खेला जाता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है।

जिसे गोलाकार गेंद के साथ खेला जाता है। नजरूल हसन, कार्यकारी अध्यक्ष,भैया मुरारी, सचिव,अशोक भट्टाचार्य , कोषाध्यक्ष,सरफराज अहमद,धनेश्वर गोप, सरफुला खान गुड्ड,परमेश्वर गोप,सूर्यन मूर्या सहित कई लोग मौजूद थे।




