फर्जी चिकित्सक गिरफ्तारइंजेक्शन लगाने क़े बाद युवक की हुई थी मौत फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर चलाता था नर्सिंग होम 64 दिनों से था फरार में
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक पुलिस क़े हत्थे चढ़ गया

फर्जी चिकित्सक गिरफ्तारइंजेक्शन लगाने क़े बाद युवक की हुई थी मौत फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर चलाता था नर्सिंग होम 64 दिनों से था फरार में
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक पुलिस क़े हत्थे चढ़ गया. पिछले 64 दिनों से फरार चल रहे चिकित्सक को नगर थाना पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया है. चिकित्सक पर इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद एक मरीज की मौत हो जाने का आरोप था.

घटना क़े बाद से फर्जी चिकित्सक अपने पुरे परिवार क़े साथ फरार चल रहा था. इस मामले में सूबे क़े मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी संज्ञान लिया था. घटना क़े बाद परिजनों ने और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा भी किया था. बताया जाता है कि पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान को कंधे के दर्द का शिकायत लेकर इलाज कराने डॉ. एन.के. सिन्हा के फिजियोथेरेपी क्लीनिक पहुंचे थे।

आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई और अहले सुबह उनकी मौत हो गई। घटना क़े बाद से आरोपी चिकित्सक फरार चल रहा है. चिकित्सक क़े फरार होने क़े बाद नगर थाना ने कई संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की थी.

गुरुवार क़े अहले सुबह पुलिस को सुचना मिली कि आरोपी चिकित्सक देवघर में एक भाड़े क़े मकान में छिपा हुआ है. पुलिस ने सुचना क़े आलोक में घेराबंदी कर आरोपी चिकित्सक को सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार क़े बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायालय ने आरोपी चिकित्सक का मेडिकल जाँच कराकर जेल भेजने कि प्रक्रिया शुरू कर दी.




