प्रेम प्रसंग में डबल मर्डर, गावां पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार, शव बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
जिले के गावां थाना क्षेत्र के चरकी स्थित गोलखो जंगल में दो महिलाओं का शव पुलिस ने हत्या आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया है।

प्रेम प्रसंग में डबल मर्डर, गावां पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार, शव बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र के चरकी स्थित गोलखो जंगल में दो महिलाओं का शव पुलिस ने हत्या आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह की रहने वाली सोनी देवी एवं रिंकू देवी बीते चार दिनों से घर से लापता थी। इसे लेकर परिजनों ने गावां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का जांच शुरू किया और सोमवार को गावां थाना क्षेत्र के महतपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को शक के आधार पर हिरासत में लिया।

पुलिसिया पूछताछ के दौरान आरोपी श्रीकांत चौधरी ने दोनों महिलाओं की हत्या कर देने का बात को स्वीकारा। इसके साथ ही आरोपी ने शव के ठिकाने लगाए गए स्थान का पता भी पुलिस को बताया।

बता दें पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चरकी स्थित गोलखो जंगल पहुंची और शव को बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस दोनों मृत महिलाओं के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई।



