Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में बढ़ती है राष्ट्रवाद की भावना : सुरेश प्रसाद मंडल l

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में बढ़ती है राष्ट्रवाद की भावना : सुरेश प्रसाद मंडल l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वे पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को बेहतर तरीके से समझते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं तथा लोगों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने का कार्य करते हैं।

सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं समाज सेवा की भावना के साथ संगठन को मजबूत करना है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संगठनात्मक कौशल और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Related Articles

Back to top button