झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित कर कहा, एमएमडीआर बिल के विरुद्ध होगा आंदोलन।
झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हाता स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार को किया गया।

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित कर कहा, एमएमडीआर बिल के विरुद्ध होगा आंदोलन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हाता स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार को किया गया। बैठक में केंद्र सरकार के खान और खनिज ,,(विकास और विनियम),, अधिनियम,(,एमएमडीआर) चर्चा किया गया। इस बैठक में वक्ताओं के द्वारा कहा गया ,

यह भारत में खानों ओर खनिजों के विकास, खोज, उत्खनन और विनियम को नियंत्रित करने वाला काला कानून है। इसके विरुद्ध पार्टी के केंद्रीय एवं जिला कमेटी के निर्देश पर आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में वरिष्ठ नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हितेश भगत, चक्रधर महतो, रजनी पड़ेगी, मुखिया बाघराय सोरेन, वीरेंद्र पात्र, मुस्तफा जामाल, जिकरुल होंदा, अफसर अली, आदि उपस्थित थे।




