Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, गिरिडीह में स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा महानगर गिरिडीह की ओर से शनिवार को सिहोडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, गिरिडीह में स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा महानगर गिरिडीह की ओर से शनिवार को सिहोडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शिविर में पहुंचे अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. शशि भूषण और डॉ. पंकज वर्मा ने मुख्य रूप से मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व महापौर सुनील पासवान, संदीप डोंगाइच, नवीन सिन्हा, हरविंदर सिंह बग्गा, दीपक यादव, शिवनंदन प्रसाद, केदार वर्मा, संतोष वर्मा और चुनमुन समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Back to top button