Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान में गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

आम जनता की संपत्ति और डिजिटल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए गिरिडीह पुलिस ने पुलिस केंद्र परिसर में 'आपका मोबाइल, फिर से आपका' कार्यक्रम का आयोजन किया।

‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान में गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : आम जनता की संपत्ति और डिजिटल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए गिरिडीह पुलिस ने पुलिस केंद्र परिसर में ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के तहत तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयासों से बरामद किए गए 101 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यालय-1 एवं 2 के पुलिस उपाधीक्षक (DSP), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

मोबाइल वितरण के दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि गिरिडीह पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान और उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान का उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इससे पहले भी इस अभियान के तहत 211 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं पिछले वर्ष 426 मोबाइल फोन बरामद कर उनके उपभोक्ताओं को सौंपे गए थे। इस तरह अभियान लगातार सफलता की नई मिसाल कायम कर रहा है।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभुकों ने गिरिडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीक आधारित जांच और जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button