Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पुस्तक में जरूहार मैडम ने अपने बाल्य काल से प्रारम्भ कर पुलिस प्रशासन में अपने गुजरे हुए दिनों से लेकर अपने अवकाश प्राप्त जीवन की संपूर्ण व्याख्या को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है।

पुस्तक में जरूहार मैडम ने अपने बाल्य काल से प्रारम्भ कर पुलिस प्रशासन में अपने गुजरे हुए दिनों से लेकर अपने अवकाश प्राप्त जीवन की संपूर्ण व्याख्या को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है।

 

पुस्तक में जरूहार मैडम ने अपने बाल्य काल से प्रारम्भ कर पुलिस प्रशासन में अपने गुजरे हुए दिनों से लेकर अपने अवकाश प्राप्त जीवन की संपूर्ण व्याख्या को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है।

हजारीबाग: बिहार झारखंड की प्रथम महिला आईपीएस पदाधिकारी श्रीमती मंजरी जरुहार के द्वारा लिखित पुस्तक “मैडम सर” को उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त सुमन कैथरीन किसपोट्टा जी, हजारीबाग के आयुक्त नैंसी सहाय जी एवं हजारीबाग जिले के पुलिस कप्तान चौथे मनोज रतन जी को हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त, विदेश मंत्री एवं हजारीबाग लोकसभा के सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति की माता प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती नीलिमा सिन्हा जी के द्वारा भेंट किया गया। इस पुस्तक में जरूहार मैडम ने अपने बाल्य काल से प्रारम्भ कर पुलिस प्रशासन में अपने गुजरे हुए दिनों से लेकर अपने अवकाश प्राप्त जीवन की संपूर्ण व्याख्या को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है। श्रीमती जरूहार प्रसिद्ध लेखक राजा राधिका रमन सिन्हा जी की नतनी है, नीलिमा सिन्हा जी उनकी ममेंरी बहन है।

उनकी पुस्तक “मैडम सर” में अनेकों प्रेरणादायक प्रसंग को उन्होंने बहुत ही प्रभावी ढंग से अपनी लेखनी के द्वारा प्रस्तुत किया है। प्रथम महिला आईपीएस पदाधिकारी के रूप में उन्होंने किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और किस तरह उन्होंने सफलता पूर्वक उसका खूबसूरती से निर्वहन करते हुए अपनी कार्य कुशलता का परचम पूरे देश में लहराया। उनके जीवन वृतांत से अनेकों युवा आईपीएस पदाधिकारी को कार्य करने में सहयोग मिल पाएगा। उपरोक्त पदाधिकारी ने पुस्तक प्रदान किए जाने पर पुस्तक की लेखिका पूर्व आईपीएस पदाधिकारी मंजरी जरुहार जी एवं नीलिमा सिन्हा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके बहुत आभारी हैं, जो उन्होंने इस पुस्तक के द्वारा हम सबों को हम सबों को मार्गदर्शन करने की कृपा की है। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद उन पदाधिकारी ने श्रीमती जरूहार जी एवं नीलिमा सिन्हा जी से मिलने की भी इच्छा व्यक्त किया। पुस्तक को भेंट करने वालों में मुख्य रूप से सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा सांसद जयंत सिन्हा जी के निजी सचिव हिमांशु कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश का समिति सदस्य तलत सब्बीर उर्फ बाबू खान उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button