हुसैनाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था चौपट उपायुक्त महोदया से उच्चस्तरीय जांच कि मांग
हुसैनाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था चौपट उपायुक्त महोदया से उच्चस्तरीय जांच कि मांग। पतरा खुर्द पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार पासवान ने डीसी से की उच्च स्तरीय जाँच कि मांग

हुसैनाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था चौपट उपायुक्त महोदया से उच्चस्तरीय जांच कि मांग।
पतरा खुर्द पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार पासवान ने डीसी से की उच्च स्तरीय जाँच कि मांग।
हुसैनाबाद : पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में BDC के बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान पतरा खुर्द पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार पासवान ने अपने पंचायत समिति क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरा कला में शिक्षक के बड़े पैमाने पर लापरवाही की बात कहा उन्होंने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरा कला के कुछ शिक्षक अपना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने तक ही अपना ड्यूटी समझते हैं। बाकी समय गायब रहते हैं यह तो जांच का विषय है।

प्रदीप कुमार पासवान ने कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कभी विद्यालय का निरीक्षण नहीं करतेहैं। उनकी मिली भगत से शिक्षक मनमानी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बीईईओ को विद्यालय के विषय में लिखित आवेदन दिया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जब पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार पासवान ने यह मामला BDC के बैठक में proseding में लाया तो मुझे लगता है कि हुसैनाबाद प्रखंड शिक्षा कार्यालय के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरा कला के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया तो एक और बड़ा लापरवाही उभरकर सामने आया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरा कला के शिक्षक राजेंद्र कुमार ने सरकार के द्वारा बच्चे के दिए जाने वाले शिक्षक किट सामग्री के नाम पर अभिभावकों को बुलाकर स्पष्टीकरण की एवज में छूट बोलकर थम्स/हस्ताक्षर बनवाया गया है।
जब कुछ पढ़े लिखे लोग पहुंचे तो शिक्षक का विरोध किया तो फिर राजेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर बनवाया बंद किया।
आखिर इस लापरवाही का जिम्बेवार कौन…?
इससे प्रतीक होता है कि जब अनियमितता उजागर हुआ तो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं शिक्षक के मिली भगत से मामला को जांच के बजाय छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार पासवान ने कहा कि मैं बच्चों के भविष्य के साथ खेलवाड़ नहीं होने दूंगा मै झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उपायुक्त महोदया पलामू से अनुरोध करता हूं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चे के भविष्य के बर्बाद होने से बचाया जा सके।
और इन मासूम बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा दिया जा सके।




