Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

पुलिस मित्र सम्मान समारोह में एसपी ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के सात थाना क्षेत्र के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पुलिस मित्र सम्मान समारोह में एसपी ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के सात थाना क्षेत्र के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पुलिस मित्र सम्मान समारोह में एसपी ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के सात थाना क्षेत्र के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  गिरिडीह जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार को हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में पुलिस मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार उपस्थित थे।

 

यह सम्मान समारोह बीते दिनों रामनवमी, मुहर्रम सरीखे पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाले गिरिडीह सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी सात थाना क्षेत्रों यथा नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, पचम्बा थाना, गांडेय थाना, बेंगाबाद थाना, तारातांड थाना एवं अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लोगों को पट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि गिरिडीह के तमाम लोग अमन पसन्द है। लोगों ने हर पर्व-त्यौहारों में आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया है।

 

कहा कि गिरिडीह के पर्व त्योहारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पुलिस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले ये सभी लोग पुलिस के मित्र है। जिन्हें सम्मानित करते हुए गिरिडीह पुलिस खुद को गौरवान्वित महसूश कर रही है।

कार्यक्रम में एएसपी अभियान सुरजीत कुमार, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, कौसर अली, साइबर डीएसपी आबिद खान, नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद, इंस्पेक्टर सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, कमाल खां समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button