होटल आर्बिट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ लोगों पर उनके पुश्तैनी जमीन को फ्रॉड कर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है।
होटल आर्बिट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ लोगों पर उनके पुश्तैनी जमीन को फ्रॉड कर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है।

होटल आर्बिट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ लोगों पर उनके पुश्तैनी जमीन को फ्रॉड कर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: स्टेशन रोड गांधी चौक निवासी राजेश शर्मा ने रविवार को होटल आर्बिट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ लोगों पर उनके पुश्तैनी जमीन को फ्रॉड कर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से राजेश शर्मा ने बताया कि हम वर्तमान में बेंगलुरु में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के भाभनटोली हंटाबंगला में 18 कट्ठा पुश्तैनी जमीन है। जिसके चार हिस्सेदार हैं। तीन मेरे चाचा और एक मेरे पिताजी है। उक्त जमीन को महेश जैन ने अपने नाम से करके बिना रुपए दिए अपना बता रहा है वहीं उन्होंने चीटिंग कर मेरी मां और तीनों चाचा से फ्राड कर रजिस्ट्री करवा लिया। इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। बाद में मुझको यह सूचना प्राप्त हुई। अब महेश जैन और उसका भाई सुनील जैन और अनिल जैन तीनों मेरे और मेरे चाचा के पुश्तैनी 18 कट्ठा जमीन को पैसे देकर खरीद लेने की बात कर रहा है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को उद्योगपति कहे जाने वाले अमरजीत सिंह सलूजा अपने पुत्रों एवं कुछ दबंगों के साथ उक्त जमीन पर बुलडोजर लेकर पहुंच गए एवं जमीन के चार दिवारी को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना जब नगर थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस वहा पहुंचकर काम को बंद करवा दिया। कल दिनांक 1 दिसंबर को सुबह 4:00 बजे के आसपास अमरजीत सिंह सलूजा एवं उनके आदमियों द्वारा बुलडोजर से बाकी जमीन दीवार को ध्वस्त किया गया वहीं जमीन खरीद लेने की बात कही और जमीन पर जो भी पहुंचेगी उसे मार देने की धमकी दी गई।

राजेश शर्मा ने आगे बताया कि युक्त जमीन को लेकर मेरे और महेश जैन के बीच मुकदमा चल रहा है लेकिन अमरजीत सिंह सलूजा बीच में आकर रंगदारी कर बुलडोजर चला कर जमीन को अपना बता रहे हैं और यह हमारा पुश्तैनी जमीन करोड़ रूपयो की संपत्ति है जिसको हड़प्पना चाह रहे हैं उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीसी और एसपी से मिलकर आवेदन दे दिए हैं। अधिकारियों ने उचित न्याय की बात कही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य तीन हिस्सेदार के लोग मौजूद थे।




