पुराना साईं मंदिर ने मनाया 27 वां स्थापना दिवस पूजा कार्यक्रम के दूसरे दिन हुआ हवन और आरती
पुराना साईं मंदिर ने मनाया 27 वां स्थापना दिवस पूजा कार्यक्रम के दूसरे दिन हुआ हवन और आरती

पुराना साईं मंदिर ने मनाया 27 वां स्थापना दिवस पूजा कार्यक्रम के दूसरे दिन हुआ हवन और आरती
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बरगंडा स्थित उसरी नदी तट पर स्थापित पुराना साईं मंदिर के 27वा स्थापना दिवस श्री साईं सेवा समिति के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है स्थापना दिवस के पहले दिन पालकी यात्रा निकाली गई वही आज दूसरे दिन मंत्र उच्चारण के साथ हवन और आरती का कार्यक्रम किया गया वही रात्रि में भजन कीर्तन किया गया जिसमें काफी संख्या में साईं भक्त शामिल हुए।
वही अगले दिन 25 फरवरी शनिवार को 12 बजे दिन से भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन को लेकर मंदिर के संस्थापक संजय राजगढ़िया अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ निफुलम ,मंदिर पुजारी अजय पाठक ,चंद्रमौलेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार उर्फ टिंकू सिन्हा ,नरेंद्र कुमार गुप्ता ,कृष्णा कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, राजीव वर्मा ,निखिल वर्मा आदि लगे हुए है।