Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जंतर मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रीय यादव सेना के पदाधिकारी, भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग हुई तेज

रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में समस्त भारत के यादव समाज के द्वारा आयोजित

जंतर मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रीय यादव सेना के पदाधिकारी, भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग हुई तेज

गिरिडीह, मनोज कुमार।

रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में समस्त भारत के यादव समाज के द्वारा आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय यादव सेना के पदाधिकारी शामिल हुए l बता दें कि भारत चीन का युद्ध 1962 में रेजांगला बॉर्डर पर हुआ था

जिसमें कुमाऊं रेजीमेंट के 120 वीरों ने वीरता का परिचय देते हुए 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया था और हिंदुस्तान का तिरंगा झंडा लहराया था l उस युद्ध में 114 वीर अहीरो ने अपनी कुर्बानियां दी थी और उसी दिन से 18 नवंबर को पूरे देश में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है l

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के आह्वान पर 18 नवंबर 2025 को जंतर मंतर पर एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था l धरना प्रदर्शन के माध्यम से पूरे देश के 28 राज्यों के यदुवंशियों ने भाग लिया l महासभा के सुनील कुमार यादव ने कहा कि अविलंब भारत सरकार भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन करे अन्यथा जाति आधारित सभी रेजीमेंट को रद्द करे l

भारत सरकार अब यदुवंशियों के सब्र का इम्तिहान नहीं ले l यादव समाज की भागीदारी सेना में 18 प्रतिशत है इसलिए शहीदों के कुर्बानी को मान सम्मान देते हुए भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए l
झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कृष्णा यादव ने कहा कि हमारी यह मांग दशकों से चली आ रही है लेकिन भारत सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है l निर्णय लिया गया है कि हम लोग अपने-अपने सांसद का घेराव पूरे देश में करेंगे l

प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरे देश में जब-जब भारत मां के लिए कुर्बानियां देने की जरूरत पड़ी है तो अहीर समाज के नौजवानों ने झोलियां भर भर के कुर्बानियां दी है इसलिए उन शहीदों के सम्मान में अन्य जाति आधारित रेजीमेंट की तरह सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाना चाहिए l

कोडरमा जिला अध्यक्ष रोहित यादव और गिरिडीह जिला छात्र अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि कारगिल के युद्ध में और चीन के युद्ध में जिस तरह से हमारे समाज के वीरों ने कुर्बानी दी है वह किसी से छुपी हुई नहीं है इसलिए भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाना चाहिए l सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी बबलू यादव ने कहा कि यदि रेजीमेंट का गठन नहीं किया जाता है इस लड़ाई को और तेज किया जाएगा l

झारखंड से प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास, सुनील कुमार यादव, राष्ट्रीय यादव के युवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण यादव , प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव , रोहित यादव,सुभाष यादव ,बबलू यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव ,अरुण कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया l

Related Articles

Back to top button