Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पार्श्वनाथ आईटीआई में मारूति सुजुकी का प्लेसमेंट ड्राइव, दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षुओं का चयन

युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पार्श्वनाथ प्राइवेट आईटीआई की पहल के तहत गुरुवार को संस्थान में मारूति सुजुकी का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया।

पार्श्वनाथ आईटीआई में मारूति सुजुकी का प्लेसमेंट ड्राइव, दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षुओं का चयन

अहमदाबाद यूनिट में मिलेगा रोजगार, युवाओं को नौकरी दिलाना संस्थान की प्राथमिकता : रिंकेश कुमार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पार्श्वनाथ प्राइवेट आईटीआई की पहल के तहत गुरुवार को संस्थान में मारूति सुजुकी का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इसमें सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया, जिनमें दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को गुजरात के अहमदाबाद स्थित कंपनी की यूनिट में रोजगार का अवसर मिलेगा।

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी की ओर से पहुंचे एचआर नागेंद्र राणा ने प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन परीक्षा ली। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस मौके पर कंपनी के एचआर प्रशांत कुमार ने बताया कि मारूति सुजुकी प्रत्येक वर्ष योग्य युवाओं को बेहतर पैकेज पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करती है। इसी क्रम में पार्श्वनाथ प्राइवेट आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से कई प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है।

संस्थान के निदेशक रिंकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षुओं को अच्छी और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। इसी लक्ष्य के तहत प्रत्येक वर्ष मारूति सुजुकी, टाटा मोटर्स समेत विभिन्न कंपनियों के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कराए जाते हैं। उन्होंने चयनित प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीआई का तकनीकी कोर्स युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में प्रिंसिपल मुकेश शर्मा, रूपेश चौधरी, संतोष पासवान, मो. इरशाद अंसारी, संतोष कुमार महतो, हसन तौहिद, चंदन वर्मा, नितेश गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button