Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू- शहीद आरक्षी उपेंद्र कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित

ग्राम पालहे कला, थाना पाटन, जिला पलामू में शहीद आरक्षी 1315 स्वर्गीय उपेंद्र कुमार सिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद आरक्षी उपेंद्र कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित

पलामू : आज दिनांक 23.10.2025 को ग्राम पालहे कला, थाना पाटन, जिला पलामू में शहीद आरक्षी 1315 स्वर्गीय उपेंद्र कुमार सिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनकी शहादत को याद किया और देश सेवा में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को भावपूर्वक स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद आरक्षी के पिता को सम्मानित किया गया तथा परिजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल की जानकारी ली गई। उपस्थित अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत अवगत कराने का अनुरोध किया।इस अवसर पर एसडीपीओ सदर, पुलिस निरीक्षक पाटन, आंचल अधिकारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button