पत्रकारों के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला हजारीबाग प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल l
हजारीबाग प्रेस क्लब जिले के पत्रकारों की आवाज बन रहा है। 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूज संकलन के दौरान पत्रकारों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को हजारीबाग प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल एसपी से उनके आवासीय कार्यालय में मिला।

पत्रकारों के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला हजारीबाग प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल l
हजारीबाग : हजारीबाग प्रेस क्लब जिले के पत्रकारों की आवाज बन रहा है। 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूज संकलन के दौरान पत्रकारों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को हजारीबाग प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल एसपी से उनके आवासीय कार्यालय में मिला।

इस दौरान ज्ञापन सौंप मारपीट की घटना को अंजाम देने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों ने एसपी अमन कुमार को बताया कि घटना को हुए तीन दिन हो गए। मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे पूरे प्रदेश के पत्रकार समाज में रोष है। जल्द उनलोगो को पुलिस गिरफ्तार करे। एसपी अमन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले को
गंभीरता से देख रहा है और पत्रकार के साथ मारपीट करने वालों का पता लगा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में हजारीबाग प्रेस क्लब के ट्रस्टर कृष्णा गुप्ता, सचिव दीपक सिंह, उपाध्यक्ष सितेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, सुशांत सोनी, रंजन चौधरी आदि शामिल थे।




