Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

समाजसेवी सी के पाण्डेय ने ठंढ को देखते हुवे बुजुर्ग जरूरतमंदो के बीच किया कम्बल वितरण ।

झारखण्ड नव निर्माण युवा सेना के संस्थापक व समाजसेवी सी के पाण्डेय एवं जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया

समाजसेवी सी के पाण्डेय ने ठंढ को देखते हुवे बुजुर्ग जरूरतमंदो के बीच किया कम्बल वितरण ।

हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग/बरकट्ठा : झारखण्ड नव निर्माण युवा सेना के संस्थापक व समाजसेवी सी के पाण्डेय एवं जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण आदिवासी क्षेत्र पहाड़पुर, शिलाडीह, बेलकप्पी, कोनहरा एवं प्रखण्ड के विभिन्न इलाकों में किया गया।

करीब 100 से भी अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। समाजसेवी सी के पाण्डेय ने बताया की हमलोग 2009 से प्रत्येक वर्ष ठंढ में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल, युवाओं को खेल सामग्री, धार्मिक स्थलों में हेलोजन लाइट वितरण करते आ रहें हैं। कंबल वितरण फरवरी माह तक निरंतर रूप से चलता रहेगा।

जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध जनों को कंबल प्राप्त होने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली। समाजसेवी सी के पाण्डेय ने कहा की सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमलोग तत्पर हैं। साथ ही कहा की लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उनके चेहरे पर खुशी देखकर काफी प्रसन्नता होती है।

इस अवसर पर गोरहर मुखिया प्रतिनिधि छोटन कोल, समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय, गोरहर पंचायत समिति सदस्य लखन महतो, बेसिक स्कूल बेलकप्पी अध्यक्ष अजित कुमार पाण्डेय, सहदेव सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button