Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सुरेश साव ने किया नमन, बोले—अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का संदेश सदैव देता रहेगा प्रेरणा

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गिरिडीह विधानसभा के भाजपा नेता सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सुरेश साव ने किया नमन, बोले—अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का संदेश सदैव देता रहेगा प्रेरणा

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गिरिडीह विधानसभा के भाजपा नेता सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान सुरेश साव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का साधन माना। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रधर्म’ और ‘पाञ्चजन्य’ के माध्यम से पंडित दीनदयाल ने राष्ट्रीय चिंतन को नई दिशा दी और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया।

सुरेश साव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र साधना और भारत की सांस्कृतिक चेतना को समर्पित रहा। अंत्योदय का उनका विचार आज भी जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है। उनका ध्येयनिष्ठ जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रथम का भाव कार्यकर्ताओं को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प की दिशा में ध्रुवतारे के समान मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर सुभाष सिन्हा, सुमन सिन्हा, राजेश जायसवाल, शैबाल घोष, अमर सिन्हा, राहुल कुमार, पीयूष सिन्हा एवं प्रवीन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button