Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नीरज हाजरा हत्याकांड में हुआ खुलासा मांगेतर और साढ़ू निकला हत्यारा दोनों गिरफ्तार l

गिरिडीह पुलिस ने नीरज हाजरा अपहरण और हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और दो चाकू भी बरामद किए हैं।

नीरज हाजरा हत्याकांड में हुआ खुलासा मांगेतर और साढ़ू निकला हत्यारा दोनों गिरफ्तार
मृतक नीरज के होने वाली पत्नी और साढू ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव जंगल में फेंका था

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने नीरज हाजरा अपहरण और हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और दो चाकू भी बरामद किए हैं। नीरज हजरा राजस्थान में मेहनत मजदूरी का काम करता था 7 जुलाई को उसकी शादी होने वाली थी 4 जुलाई को राजस्थान से जमुआ लौटा था वहीं से लापता हो गया

5 जुलाई 2026 को ग्राम भिखोडीह निवासी सुभाष हाजरा ने जमुआ थाने में अपने 20 वर्षीय पुत्र नीरज हाजरा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी फिर जमुआ पुलिस इस मामले में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को जमुई जिले के बेला जंगल से एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई।

गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान के बीच प्रेम प्रसंग था। हालांकि, उर्मिला की शादी उसके परिजनों ने मृतक नीरज हाजरा के साथ तय कर दी थी। इसी रंजिश में दोनों आरोपियों ने मिलकर नीरज की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई होंडा स्कूटी और दो चाकू जब्त कर लिए हैं। इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार इंस्पेक्टर प्रदीप दास, और जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, पुoअoनिo रोहित कुमार सिंह, छाया किस्कू, रोशन कुमार, मणिलाल सिंह, संजय यादव, सoअoनि सुमित कुमार सिह, वेद प्रकाश पांडे सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button