विश्व शांति दिवस पर गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव हुए शामिल, लोगों को दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
विश्व शांति दिवस के अवसर पर नेताजी चौक स्थित रोटरी नेत्र चिकित्सालय में गिरिडीह रोटरी क्लब व इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनसाईन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया

विश्व शांति दिवस पर गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव हुए शामिल, लोगों को दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : विश्व शांति दिवस के अवसर पर नेताजी चौक स्थित रोटरी नेत्र चिकित्सालय में गिरिडीह रोटरी क्लब व इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनसाईन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत डीसी श्री यादव व क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डीसी श्री यादव ने उपस्थित लोगों को विश्व शांति दिवस के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को कठिन परिस्थितियों में भी कैसे शांत रहा जाता है इसके विषय में विस्तार से बताया

कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया और अपने – अपने विचार को रखा. मौके पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, पीयूष मुसद्दी, रोहित जैन, कविता राजगढ़िया, स्मृति आनन्द, पूनम सहाय, राजेंद्र बगेड़िया,देवेंद्र सिंह ,विजय सिंह ,अमित गुप्ता ,राखी झुनझुनवाला ,संगीता सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे.




