नीतीश कुमार से मिले पूर्व सांसद आनंद मोहन..
नीतीश कुमार से मिले पूर्व सांसद आनंद मोहन..

नीतीश कुमार से मिले पूर्व सांसद आनंद मोहन..
पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट
बिहार: बिहार के कद्दावर राजपूत नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन 5 अक्टूबर की दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे जहां दोनों नेताओं के बीच घंटे भर से ज्यादा बातचीत हुई सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आनंद मोहन और नीतीश कुमार की यह मुलाकात बुधवार को ही निर्धारित थी पर सहरसा में आनंद मोहन के होने के कारण इस मुलाकात को गुरुवार को शेड्यूल कर दिया गया था जिसके तहत आनंद मोहन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात हुई इसका विवरण किसी पक्ष के द्वारा नहीं दिया गया इस विषय पर जब हमने पूर्व सांसद आनंद मोहन से संपर्क साधा तो बताया गया की 10 तारीख के बाद आनंद मोहन अपने भावी योजनाओं के बारे में मीडिया से बात करेंगे मिल रही जानकारी के अनुसार पटना में आनंद मोहन बड़ी रैली की तैयारी में है जिसके डेट की घोषणा जल्द ही होगी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आनंद मोहन महागठबंधन में ही रहेंगे

मुख्यमंत्री आवास से जब आनंद मोहन बाहर निकल रहे थे तो मुख्यमंत्री खुद गाड़ी तक आनंद मोहन को छोड़ने आए थे दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और आनंद मोहन के कंधे पर मुख्यमंत्री का हाथ था इसी से समझा जा सकता है कि तमाम विषयों पर बात हुई होगी और अंततः बात बन गई होगी आनंद मोहन के मुख्यमंत्री आवास से निकलने के साथ ही नीतीश कुमार का अगला पड़ाव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास था. रजत के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुर के कुआं वाले कविता सुनाई जाने के बाद से विवाद उत्पन्न हो गया था आनंद मोहन के पुत्र और रजत विधायक चेतन आनंद ने सबसे पहले ट्वीट करके इस पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ठाकुर इस देश का इतिहास है और इतिहास को कभी नहीं मिटाया जा सकता बाद में आनंद मोहन भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए थे आनंद मोहन के करीबी सूत्रों के अनुसार आनंद मोहन अभी भी अपने स्टैंड पर कायम है उनका कहना है कि स्वाभिमान से समझौता करके राजनीति नहीं की जा सकती है वह जिनके साथ है उनके साथ हैं जहां मान स्वाभिमान की रक्षा होगी वही में रहेंगे किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए उन्होंने किसी को कोई आवेदन नहीं दिया है वह जिस बड़े अभियान के तहत बिहार के सभी जिले में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं वह जारी रहेगा। इस बीच खबर है कि दर्जनों युटयुबरों के खिलाफ आनंद मोहन मनगढ़ंत खबर चलकर छवि बिगाड़ने का मामला दर्ज करने जा रहे हैं जो उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रोपेगेंडा के तहत प्रचारित और प्रसारित कर रहे हैं इससे पहले कई बड़े मीडिया चैनलों ने उनके बारे में चलाई जा रही भ्रामक खबरों को आपत्ति के बाद से हटा लिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आनंद मोहन की घंटे भर से ज्यादा चली मुलाकात के बाद इस बात पर मोहर लग गई है कि आनंद मोहन ना तो किसी दूसरे दल में जाएंगे और ना ही कोई नया दल बनाएंगे।




