माँ मथुरासिनी के 23वें वार्षिक पूजनोत्सव का भव्य शुभारंभ, शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
गिरिडीह हण्डाडीह मंडल में माहुरी समाज की आराध्य देवी माँ मथुरासिनी के 23वें वार्षिक पूजनोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

माँ मथुरासिनी के 23वें वार्षिक पूजनोत्सव का भव्य शुभारंभ, शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : हण्डाडीह मंडल में माहुरी समाज की आराध्य देवी माँ मथुरासिनी के 23वें वार्षिक पूजनोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 11, 12 एवं 13 मार्च 2026 तक हण्डाडीह स्थित बजरंग चौक में श्रद्धाभाव और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार पूजनोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण, भंडारा, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 मार्च को महाप्रसाद (भंडारा) एवं भजन संध्या का विशेष आयोजन किया जाएगा, जबकि 13 मार्च को हवन और प्रसाद वितरण के बाद शाम 6:30 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
पूजन उत्सव को सफल बनाने में समाज के सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सक्रिय सदस्यों में संजय राम भादानी, मनोज राम भादानी, अनिल राम कंधवे, पवन राम, उमेश राम, महेंद्र राम, मनोहर राम तथा महेश राम सहित कई लोग आयोजन की तैयारियों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। वहीं समाज के सैकड़ों युवाओं और महिलाओं का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।
उत्सव के सफल संचालन के लिए गठित पूजा समिति में अध्यक्ष शुभम कंधवे, उपाध्यक्ष लालजीत कंधवे, सचिव विकास भादानी, कोषाध्यक्ष सचिन कपिसवे तथा पूजा प्रभारी अविनाश राम भादानी अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।



