Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निमियाघाट में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का केबल काटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार l

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से जुड़े केबल चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

निमियाघाट में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का केबल काटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से जुड़े केबल चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
घटना 26/27 अप्रैल 2026 की रात की है, जब डीवीसी निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे खेत में निमियाघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे मार्ग के सहारे केबल बिछाने का कार्य चल रहा था।

इस दौरान भारी मात्रा में रखे कॉपर वायर के रोल को कुछ अज्ञात अपराधियों ने वहां तैनात गार्ड को डरा-धमका कर, मारपीट करते हुए बंधक बना लिया और करीब 193 मीटर केबल काटकर फरार हो गए। चोरी गए केबल की अनुमानित कीमत 15 लाख 58 हजार 316 रुपये बताई गई है। साथ ही गार्ड के पास से मोबाइल और 5 हजार रुपये नकद भी छीन लिए गए।

इस मामले में निमियाघाट थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 27.04.2026 को धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरी और पुलिस निरीक्षक डुमरी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, करीब 267 किलोग्राम कॉपर तार, केबल का कवर, दो मोबाइल फोन, 38 हजार रुपये नकद तथा केबल काटने के उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी, राजू भुइयां उर्फ करन भुइयां और नरेश भुइयां उर्फ बिट्टूल शामिल हैं, जो धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निमियाघाट थाना प्रभारी समेत पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button