किसानों का शोषण रोकना है, तो सभी पंचायतों में तत्काल धान खरीदी केंद्र खोलने की व्यवस्था करे सरकार – फॉरवर्ड ब्लॉक।
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने झारखंड सरकार से तत्काल सभी पंचायतों में धान खरीदी केंद्र खोलने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस साल बेहतर फसल का लाभ किसानों को मिले न की बिचौलियों और पूंजीपतियों को।

किसानों का शोषण रोकना है, तो सभी पंचायतों में तत्काल धान खरीदी केंद्र खोलने की व्यवस्था करे सरकार – फॉरवर्ड ब्लॉक। कहा, किसानों की मेहनत का लाभ किसानों को मिले, न कि बिचौलियों और पूंजीपतियों को।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने झारखंड सरकार से तत्काल सभी पंचायतों में धान खरीदी केंद्र खोलने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस साल बेहतर फसल का लाभ किसानों को मिले न की बिचौलियों और पूंजीपतियों को।
इस बाबत पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, भाजपा शासन काल से ही झारखंड में देखा जा रहा है कि किसानों को उनकी फसल का लाभ नहीं मिल पाता। बिचौलियों के माध्यम से पूंजीपति ही उसका लाभ उठा लेते हैं। मौजूदा सरकार गठन के पहले गठबंधन में शामिल दलों ने इस बात की घोषणा की थी, कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को पूरी सहूलियतें दी जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ खास हुआ नहीं, भाजपा शासन जैसा ही किसानों की मेहनत का लाभ बिचौलिए और पूंजीपति उठाते जा रहे हैं।

कहा कि, इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है। लेकिन अगर सभी पंचायतों में धान खरीदने की व्यवस्था नहीं की गई, साथ ही धान खरीदने के लिए अग्रिम राशि नहीं भेजी गई, तो फिर से किसानों का श्रम लूट लिया जाना तय है। किसानों को लगभग आधी कीमत पर धान बेचने को विवश होना पड़ेगा। इसलिए सरकार तत्काल किसानों के हित में यह कदम उठाए।
श्री यादव ने कहा कि, शीघ्र ही विषय पर लिखित रूप से सरकार एवं प्रशासन को दिया जाएगा। किसान हित में उक्त मांग करने वालों में फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता संजय चौधरी, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, मनोज यादव, शंभू ठाकुर, शिवनंदन यादव, शंभू तुरी, पंकज वर्मा सहित अन्य थे।


