निकाय चुनावों में फतेहपुर की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा, मानवेन्द्र सिंह
निकाय चुनावों में फतेहपुर की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा, मानवेन्द्र सिंह

निकाय चुनावों में फतेहपुर की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा, मानवेन्द्र सिंह
यूपी: कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह द्वारा फतेहपुर की सभी सीटों की चुनावी तैयारी बैठक ली गई , जहानाबाद व बिंदकी की बैठक बिंदकी में वहीं फतेहपुर नगर पालिका के साथ ही

असोथर,बहुआ नगर पंचायत की बैठक जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में अतिथि श्री मानवेन्द्र सिंह द्वारा सभी प्रभारियों व संयोजकों से विस्तृत जानकारी ली गई वहीं सभी मंडल अध्यक्षों से भी विचार विमर्श किया गया, श्री सिंह द्वारा सभी नगरों में वार्ड व बूथ प्रमुखों के दायित्वों पर क्रमशः प्रकाश डाला गया, क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों, मोर्चे के अध्यक्षों को अपने सम्बन्धित नगर निकायों को लेकर जानकारियों का आदान प्रदान किया गया, जिला पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक भी हुई जिसमें जिले के विधायकों के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया, हथगांव, खागा,

किशुनपुर,खखरेडू व कारीकान_धाता नगर पंचायतों की तैयारी बैठक खागा नगर में हुई, सभी बैठकों में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं की मेहनत,डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ताकत से हम सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों को जरूर जीतेंगे, बैठकों में जिल संयोजक देवाशीष पटेल, सहसंयोजक कुलदीप भदौरिया, सभी निकाय चुनाव प्रभारी व संयोजक सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विजय त्रिवेदी फतेहपुर


