गरीब चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, जनता ने खुलकर रखीं अपनी बातें
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज स्थित राजनंदन कलाभवन में आयोजित गरीब चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, वंचित, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के सम्मान एवं अधिकारों की राजनीति है।

गरीब चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, जनता ने खुलकर रखीं अपनी बातें
गरीब, वंचित और अंतिम व्यक्ति का सम्मान ही हमारी राजनीति का मूल मंत्र : डॉ. संतोष कुमार सुमन
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी
मधेपुरा, 05 अगस्त। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज स्थित राजनंदन कलाभवन में आयोजित गरीब चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, वंचित, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के सम्मान एवं अधिकारों की राजनीति है।

उन्होंने कहा कि गरीब चौपाल पार्टी का ऐसा जनसंवाद अभियान है, जिसके माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

डॉ. सुमन ने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) हमेशा गरीबों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्थानीय समस्याओं के निवारण के लिए प्राप्त आवेदनों को स्वयं स्वीकार किया।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, सिकंदरा के विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल मांझी अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य मुकेश मांझी, पूर्व विधायक इजहार अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष चंदन ऋषिदेव ने किया।



